बरैली। वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को जनजागरण अभियान की शुरुआत की। युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष साहिब सिंह के नेतृत्व में कलेक्टरेट गेट से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस संगठन के प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने कहा कि जिले में ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक इस अभियान को चलाया जाएगा। अभियान के तहत दस हजार हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं और विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस जन आंदोलन छेड़ेगी। वर्तमान सरकार सिर्फ झूठे वादों में माहिर है, लेकिन जनता के हित में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही। महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा कि इस सरकार में कोई भी वर्ग खुश नहीं है। नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है, जिसके खिलाफ कांग्रेस संगठन को सड़कों पर उतरना पड़ेगा। युवा कांग्रेस अध्यक्ष साहिब सिंह ने कहा कि इतिहास गवाह है, जब-जब सरकार का रवैया निरंकुश हुआ है, देश का नौजवान सड़कों पर उतरने को मजबूर हुआ है। इस मौके पर प्रवक्ता पंडित राज शर्मा, महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा, युवा अध्यक्ष साहिब सिंह, जिला महासचिव कमर गनी, रमेश श्रीवास्तव, सुरेंद्र सोनकर, पीरजायदा,वरिष्ठ नेता राकेश मिश्रा विधानसभा अध्यक्ष युसूफ खानयुवा कांग्रेस जिला महासचिव अमन यादव. युवा कांग्रेस के जिला सचिव धर्म सिंह. युवा कांग्रेस के जिला सचिव प्रियांशु वाल्मीकि. आंवला युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष युसूफ सैफी. युवा कांग्रेस जिला सचिव लवजीत सिंह. अर्जुन सिंह. प्रमुख रूप से मौजूद रहे।