मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 1 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

गन्ने के खेत में मोहब्बत का खौफनाक अंत: पेड़ से लटके मिले चाचा-भतीजी के शव, गांव में सनसनी

October 6, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । थाना फरीदपुर क्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह प्रेमी-प्रेमिका के पेड़ से लटके शव मिले हैं दोनों ही आपस में रिश्ते में चाचा भतीजी थे। बरेली की पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा ने घटनास्थल से लौटने के बाद बताया कि सोनम के परिजन ने 28 सितंबर को थाना फरीदपुर में बुधपाल नामक द्वारा कुमारी सोनम को भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार को ग्राम ढढूली में युवक-युवती द्वारा आत्महत्या करने की प्राप्त सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के शव गन्ना के खेत में खड़े पेड़ पर लटकते मिले। पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है। युवक -युवती के परिजनों के अनुसार, आठ-नौ दिन पहले दोनों बिना बताए घर से लापता हो गए थे। परिजनों का कहना है कि बुधपाल सोनम को फुसलाकर ले गया था। परिवार ने उनके लिए हर जगह तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार सुबह गांव से लगभग 1 किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में पेड़ से दोनों के शव लटके हुए मिले। स्थानीय लोगों और परिजनों ने शव देख कोहराम मचाया। दोनों ही अक्सर जंगल में घास काटने जाते थे, और इसी दौरान उनके बीच प्रेम संबंध हो गए थे।
सुश्री अंशिका वर्मा का कहना है कि मृतक के शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस इलाके में पूरी तरह सघन जांच कर रहे हैं। जल्द ही हकीकत सामने आएगी कि यह आत्महत्या है या किसी और कारण से हुई यह घटना। यह घटना गांव और आस-पास के लोगों के लिए चौंकाने वाली है, दोनों की उम्र पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगी ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights