सर्वसमाज जागरूकता अभियान संस्था ने डाक्टरेट पीएचडी की मानद उपाधि मिलने पर पत्रकार शरद शंखधार को सम्मानित किया

Screenshot 2025-10-03 201734
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा,सर्वसमाज जागरूकता अभियान,सेवानिवृत्त एवं पेंशनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आज sks24news network के स्टूडियो में आकर प्रधान संपादक शरद शंखधार का फूलमाला,पटका, शॉल पहना कर एव प्रतीक चिन्ह भेंट कर भव्य अभिनन्दन किया। उन्हें हिंदी पत्रकारिता की 38 वर्षों तक निरन्तर सेवा करने पर अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी द्वारा डाक्टरेट पीएचडी की मानद उपाधि मिलने पर उनका यह भव्य अभिनन्दन किया गया। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सर्वसमाज जागरूकता अभियान के राष्ट्रीय संयोजक कवि माधव मिश्र ने कहा वरिष्ठ पत्रकार शरद शंखधार ने जिले का नाम रोशन किया है,हम सभी को इन पर नाज है। उन्होंने कहा कि हम सभी इनकी सादगी,निष्पक्षता,निर्भीकता का सम्मान करते है। सर्वसमाज जागरूकता अभियान के जिला संयोजक एव सेवानिवृत्त एव पेंशनर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मोहन स्वरूप गुप्ता ने कहा वरिष्ठ पत्रकार शरद शंखधार को 38 वर्षों तक हिंदी पत्रकारिता की सेवा करना और वर्तमान में भी सक्रिय रहने पर अमेरिका की यूनिवर्सिटी ने डाक्टरेट पीएचडी की मानद उपाधि देकर हम सभी का भी मान सम्मान बढ़ाया है। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा एव सर्वसमाज जागरूकता अभियान के मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा सम्पूर्ण जिले को भी बहुत खुशी है। उन्होंने कहा कि शरद शंखधार ने सात राज्यों के 25 जनपदों में रह कर हिंदी की सेवा की है,यह खुद में एक बड़ी उपलब्धि है,हम सभी को उन पर नाज है। सर्वसमाज जागरूकता अभियान के संरक्षक एव सेवानिवृत्त एव पेंशनर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार चौहान ने कहा कि 38 वर्षों तक निरन्तर हिंदी की सेवा करना और वर्तमान में भी सक्रिय रहना बहुत बड़ी बात है। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला उपाध्यक्ष एव सेवानिवृत्त एव पेंशनर एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। सभी ने शरद शंखधार का फूलमाला,पटका,शॉल पहना कर एव प्रतीक चिन्ह भेंट कर जोरदार ढंग से स्वागत किया और विचार व्यक्त किए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights