उझानी में धू-धू कर जला बुराई के प्रतीक रावण का पुतला

WhatsApp Image 2025-10-03 at 7.43.08 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी ।श्री रामलीला महोत्सव में शुक्रवार को रावण वध की लीला हुई। राम ने बुराई के प्रतीक रावण का वध किया। अग्निबाण से रावण के पुतला के फूंकते ही भक्त भगवान राम के जयकारे लगाने लगे। रावण पुतला दहन की जानकारी के बाद मौके पर रामभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मेला में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने मेला ग्राउंड में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। राम और रावण के बीच युद्ध शुरू हुआ। रावण रथ पर युद्ध कर रहा था और राम बिना रथ के थे। विभीषण ने लंकेश की नाभि का राज बताया। श्रीराम ने नाभि में अग्नि बाण मारकर रावण का अमृत सुखा दिया जिससे उसका अंत हो गया। रावण के विशालकाय पुतले को आग के हवाले किया गया। पुतला देखते ही देखते धूं-धूं कर जल गया। इसी के साथ ही आतिशबाजी के तेज धमाके सुनाई देने लगे। पुतले में लगी आतिशबाजी का दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया। रावण के जले पुतले की लकड़ी उठाने को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस मौके पर बिल्सी विधायक हरीश शाक्य,डाॅ राजेश कुमार वर्मा, कमेटी अध्यक्ष कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, अरविंद शाक्य, रोहिताश गुप्ता, राहुल वार्ष्णेय, मुख्य रूप से मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights