बदायूं में कांग्रेस ने गांधी और शास्त्री जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाई,श्रद्धासुमन अर्पित किए

WhatsApp Image 2025-10-02 at 5.15.33 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं ।शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय परशुराम चौक पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय मसूरिया दिन पासी की जयंती पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा कार्यालयपर हुई गोष्ठी में उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया।कांग्रेस पदाधिकारीयों ने गांधी ग्राउंड और शास्त्री चौक जाकर बापू महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया।कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव ओमकार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य पूर्व प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप, शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष असरार अहमद, विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

गोष्ठी में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व से महासचिव ओमकार सिंह ने कहा कि आज हम सभी कांग्रेस के लोग महात्मा गांधी के अहिंसा ,सत्य ,अभय के सिद्धांतों पर चलते हुए आज भी बापू गांधी को अपने बीच जीवित पाते हैं।शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने कहा कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने एक नारा दिया था जय जवान जय किसान और इसी नारे के साथ उन्होंने 1965 के भारत पाकिस्तान युद्ध में भारत को विजय दिलवाई थी।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेंद्र कश्यप शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष असरार अहमद ने कहा स्वर्गीय मसूरिया दिन पासी प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संविधान सभा के सदस्य ,सामाजिक चिंतक तथा कुशल राजनीतिज्ञ थे उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन और सामाजिक आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा सामाजिक चिंतक के रूप में दलितों एवं पिछड़ों का नेतृत्व किया। पासी समाज के अखिल भारतीय संस्था के अध्यक्ष भी रहे।गोष्टी को जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव अगला क्वेश्चन जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव गौरव सिंह राठौर ,शहर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष नरेश पाल शर्मा उपाध्यक्ष वसीम अहमद, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अखिल अहमद महासचिव योगेंद्र शर्मा, महा सचिव अनिल शर्मा ने भी महापुरुषों को याद करते हुए उनको नमन किया।गोष्ठी में शहर कांग्रेस कमेटी की सचिव पूनम जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक कश्यप, नितिन आर्य, जिला सचिव वीरपाल सिंह यादव, नरेंद्र कुमार, राजकुमार, हसन अहमद, शराफत हुसैन, जीत कुमार, संजय सिंह आदि कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights