बदायूं। विजयादशमी के पावन पर्व पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन क्वार्टर गार्द पर शस्त्र पूजन किया गया । विजयादशमी का पावन पर्व शस्त्र पूजन की परम्परा का भी स्मरण करवाता है। हथियार वीरों का आभूषण हैं और हमारे धर्मग्रंथों से लेकर देवप्रतिमाओं तक शस्त्र सदैव धर्म, न्याय और आत्म-रक्षा के प्रतीक रहे है। दशहरे की शस्त्र-पूजा स्मरण कराती है कि सुरक्षा जीवन का अभिन्न अंग है। इस अवसर पर डॉ0 श्री ह्यदेश कठेरिया अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं डॉ0 देवेन्द्र कुमार क्षेत्राधिकारी लाइन/उझानी व इन्द्रजीत सिंह प्रतिसार निरीक्षक जनपद बदायूँ एवं अन्य अधि/कर्मचारीगण मौजूद रहे।