बरेली । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की 122 वीं जयंती पर फ़र्रासी टोला स्थित लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया, और मिष्ठान वितरण किया। अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने कहा जय जवान, जय किसान” का नारा गुदड़ी के लाल भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने दिया था। यह नारा उन्होंने अक्टूबर 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान देश के जवानों और किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए दिया था। जो आज भी प्रचलित है। माल्यापर्ण वीरेन्द्र रायजादा, सुधीर मोहन, राजेश सक्सेना, विधान रॉय, संतोष कुमार सक्सेना, श्यामदीप सक्सेना, सुनील कुमार सक्सेना, मंजू लता सक्सेना, मनोहर लाल जौहरी, अमित आनंद, संजीब कुमार सक्सेना, अंश सक्सेना, संदीप सक्सेना, संजय बिसरिया आदि ने किया। अंत में अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया।