बदायूं। श्री दुर्गा नवमी और कन्या पूजन के अवसर पर,मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिला थाना सिविल लाइन की महिला सिपाहियों ने रेलवे स्टेशन पर महिला यात्रियों कों वूमेन पावर लाइन, पुलिस आपातकालीन सेवा, महिला हेल्पलाइन, एंबूलेंस सेवा, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, स्वास्थ्य सेवा, चाइल्ड लाइन और साइबर क्राइम हेल्प लाइन आदि की जानकारी दी गयी।.उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा और संरक्षण प्रदान करना.महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और सहायक वातावरण बनाना।.महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना.महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों को रोकना और एक सम्मानजनक समाज का निर्माण करना है। इस मौके पर महिला सिपाहियों द्वारा मिशन शक्ति अभायान की जानकारियों से छपे हुए पत्रक भी महिला यात्रियों को वितरित किए गये