बदायूं में कांग्रेसियों ने भाजपा प्रवक्ता पिंटू महादेव का परशुराम चौक पर पुतला फूंका,प्रदर्शन

Screenshot 2025-10-01 184743
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय परशुराम चौक पर कार्यकर्ताओं की एक आपात बैठक शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर की अध्यक्षता में हुई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य पूर्व प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल रहे। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव ओमकार सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की लोकप्रियता दिन पर दिन बढ़ रही है जनता लगातार राहुल जी से जुड़ रही है और आने वाला वक्त राहुल गांधी जी का है इसलिए भाजपा के लोग राहुल गांधी जी को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल जी की ढाल बने हुए हैं वह हर कीमत पर राहुल जी के साथ खड़े हुए और हर चुनौती का मुंह तोड़ जवाब देने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता हर वक्त तैयार है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जितेंद्र कश्यप ने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता राहुल जी की खातिर अपना सर्वस्व कुर्बान करने के लिए तैयार है और बदायूं केकार्यकर्ता भी इसमें पीछे नहीं रहेंगे। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा की राहुल जी के लिए जो भी संघर्ष करना पड़ेगा हम लोग जान देकर भीकरेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष/ प्रवक्ता सुरेश राठौर, महासचिव मोरपाल प्रजापति, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव गौरव सिंह राठौर ,एससी एसटी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया, शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष असरार अहमद ने कहा कि हम लोग राहुल जी की खातिर हर संघर्ष करने के लिए तैयार हैं जरूरत पड़ेगी तो जेल जाने के लिए भी तैयार हैं।
बैठक में एवं पुतला दहन करने वालों में शहर उपाध्यक्ष वसीम अली खां शहर उपाध्यक्ष महेशपाल शर्मा, शहर उपाध्यक्ष मोहम्मद जाहिद सिद्दीकी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अशोक कुमार कश्यप ,रामेंद्र सिंह, लाल प्रताप ,मनोज कुमार, विश्वजीत सिंह आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights