बरेली। गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर इनर व्हील बरेली ग्लो के समस्त सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने अध्यक्ष डॉ चारू मेहरोत्रा के नेतृत्व में राजकीय महिला संवासिनी केन्द्र बरेली में छोटे बच्चों को मिष्ठान एवं उपहार वितरित किये केंद्र में नवजात से मिलाकर करीब 13 से 15 बच्चे है। तथा मूक व बधिर महिलाएं भी हैं इस अवसर पर डॉ चारू ने कहा कि गांधीजी स्वयं एक सेवक रूप में जाने जाते हैं जिन्होंने समाजसेवा में किसी भी काम को करना तुच्छ नहीं समझा। ऐसे अवसर पर इनर व्हील कि सभी सदस्या यहाँ संवासनियों एवं बेसहारा अनाथ महिलाओं की सहायता के लिए सदैव तत्पर हैं। इनर व्हील क्लब ऑफ़ बरेली ग्लो का लक्ष्य ही समाजसेवा करना है। और महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत महिलाओं को सशक्त करने के तमाम कार्यक्रम चल रहे हैं जिसमें हम सब मिलकर सहयोग कर रहे है डॉक्टर चारू ने कहा के क्लब की ओर से इन संवासनियों एवं अनाथ महिलाओं को हुनर सिखवाने में सहायता करेंगी जिससे कि वो यहां से बाहर जाने पर अपना जीविका उपार्जन कर सके और किसी असामाजिक तत्व का शिकार न बन सके। इस अवसर पर क्लब की सेक्रेटरी डॉ अलका अलका ने कहा की महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत महिलाओं को सशक्त कर रही है। क्लब की ट्रेजरार बरखा ने कहा कि आज भी महिलाएं सामाजिक बुराइयों का शिकार होती हैं उनमें जागरूकता लाने की जरूरत है। संवासिनी केन्द्र की अध्यक्ष यह मैनेजर श्रीमती छाया बड़बल जी ने डॉ॰ चारु को संवासनियों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने पर धन्यवाद। दिया व भविष्य में भी इसी प्रकार से सहयोग करने की आशा व्यक्त की। कार्यक्रम के अंत में दशहरे की एवं दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए धन्यवाद दिया इस अवसर पर क्लब की अन्य सदस्य भी उपस्थित हुई।