बरेली । जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल के बाद रोजाना घटनाक्रम बहुत तेजी के साथ बदल रहे हैं जहां एक ओर प्रशासन ने तत्परता के साथ उपद्रवियों पर शिकंजा कसा वहीं अब पहले समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल ने डी आई जी से मुलाकात कर निर्दोषों पर कार्यवाही न करने को कहा और अब दरगाह से मियां तौसीफ रजा खान ने बयान जारी करते हुए कहा कि जुमे के दिन हुए मामले में सिर्फ मुसलमानो पर कार्यवाही क़ी गई प्रशासन को अपनी सभी कार्रवाई फ़ौरन रोक देनी चाहिए, गिरफ्तार बेगुनाह मुसलमानो को रिहा कर देना चाहिए और पुलिस की दबिश और बुलडोजर कार्रवाई भी रोक देना चाहिए यह दरबारे दरगाह का फरमान है जिसमें सभी बड़े मियां ने आपस में मशवरा किया है।