एसके इंटर कालेज में विकसित भारत विषय पर जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता हुई,विजेता पुरस्कृत किए

WhatsApp Image 2025-10-01 at 5.17.13 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वाधान में श्री कृष्ण इंटर कॉलेज में विकसित भारत विषय पर जनपद स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के समस्त माध्यमिक एवं महाविद्यालयों की विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से प्रारंभ हुए सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत उक्त कार्यक्रम संपन्न कराया गया जिसके मुख्य एवं विशिष्टअतिथि विधायक महेश चंद्र गुप्ता , विधायक बिल्सी हरीश शाक्य, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ,भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारती ,भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला कोषाध्यक्ष सलोनी पाठक ,गन्ना समिति के सभापति वेद प्रकाश सिंह राठौर रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक गण एवं जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी राजीव कुमार गुप्ता के कर कमलो द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीलाल यादव एवं प्रधानाचार्य डॉक्टर संदीप भारती ने अतिथि गण को बुके देकर सम्मानित किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

अतिथि विधायक गण एवं जिलाध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में बताया कि प्रधानमंत्री 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना चाहते हैं। प्रधानमंत्री की इच्छा है भारत आत्मनिर्भर बने। भारत को किसी भी संसाधन के लिए दूसरे देशों पर निर्भर न रहना पड़े ,बल्की स्वदेश में स्वदेशी तकनीकी के द्वारा आत्मनिर्भरता प्राप्त की जाए। पिछले दशक में प्रधानमंत्री के रूप में मोदीजी द्वारा प्रारंभ की गई जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में भी अवगत कराया गया। विधायक जी ने विद्यार्थियों से एवं शिक्षकों से सीधे संवाद भी किया और विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद भी दिया। श्री कृष्ण इंटर कॉलेज बदायूं के परीक्षा प्रभारी एवं प्रतियोगिता आयोजक डॉ बृजेंद्र कुमार ने चित्रकला प्रतियोगिता की परीक्षा फल की घोषणा करते हुए बताया जूनियर वर्ग में गंगा दिन इंटर कॉलेज गूरा नवीगंज की छात्रा शालू तृतीय स्थान पर, अशर्फी देवी कन्या इंटर कॉलेज उझानी की छात्रा काजल द्वितीय स्थान पर एवं श्री कृष्ण इंटर कॉलेज बदायूं के छात्र रजत प्रजापति प्रथम स्थान पर रहे। जबकि सीनियर वर्ग में राजकीय महाविद्यालय बदायूं की छात्रा तनु प्रथम स्थान पर ,मुस्कान सागर द्वितीय स्थान पर एवं अर्चना वर्मा तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता के निर्णायक मंगल में सर्वश्री आशुतोष ,चंद्रप्रकाश एवं श्रीमती रुपाली गुप्ता रही। सभी विजेताओं को विभाग की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर श्री चंद्रभान यादव समन्वयक समग्र शिक्षा, राजेंद्र कुमार, विजय कुमार गौतम, रमेश सिंह ,विवेक जौहरी ,कौशल कुमार सिंह, मनोज कुमार, श्री राम,रितेश कुमार, रविंद्र सिंह ,संदीप कुमार ,शिव कुमार ,नित्यानंद तिवारी, पंकज शर्मा ,अनूप सक्सेना ,विवेक सक्सेना ,सुधीर सक्सेना, पवन कुमार यादव ,श्रीमती सोनल कपूर ,विभिन्न कॉलेजों से आए हुए अध्यापक अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights