बदायूं। व्रन्दावन धाम मथुरा की श्री चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर एव जगतगुरु श्री चित्रगुप्ताचार्य डॉ सच्चिदानंद ने आज कछला गंगा घाट पर गंगा का आशीर्वाद लिया उसके बाद बदायूं शहर पहुँचे। उनका लोकनिर्माण विभाग के गेस्ट हाउस समेत अनेक जगह भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने भक्तगणों के साथ श्री चित्रगुप्त पीठ द्वितीय महोत्सव की विधिवत घोषणा की। श्री चित्रगुप्त पीठ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री जितेन्द्र कुमार सक्सेना, धीरज सक्सेना, अनु सक्सेना को प्रभारी बनाया। 26 अक्टूबर को होने वाले श्री चित्रगुप्त पीठ द्वितीय महोत्सव की ज़िम्मेदारियाँ सभी को दी गई।। चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर का ढोल नगाड़ों के साथ पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर ई गुरुकुल कालेज के निदेशक विकास माहेश्वरी,राजकीय ठेकेदार दीपक सक्सेना,राजीव कश्यप आदि लोग मौजूद रहे।