बदायूं। जिला निर्वाचन अधिकारी दीपा रंजन ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह के साथ कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय मे बैठक कर निर्देश दिए हैं कि 18 से 19 आयु वर्ग के युवा मतदाताओं के लिए फॉर्म 6 भरवाए जाएं। छूटे हुए महिला मतदाताओं के नाम प्राथमिकता के आधार पर भरवाए जाएं। 1 जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएं। डीएम ने अपील की है कि ऐसे व्यक्तियों जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है एवं उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है वह फॉर्म 6 भरकर बीएलओ को तथा संबंधित तहसील के ए आर ओ कार्यालय में दे सकते हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि उप जिलाधिकारी बीएलओ के माध्यम से इस कार्य को जल्द से जल्द अंजाम दें। मतदेय स्थलों पर 18 से 19 आयु वाले मतदाताओं की संख्या शून्य है। जिन मतदेय स्थलों पर 18 से 30 आयु वाले मतदाताओं की संख्या शून्य हैं। जिन मतदेय स्थलों पर महिला मतदाताओं की संख्या शून्य है अथवा जिन मतदेय स्थलों पर महिला जेंडर रेश्यो मानक से कम है, वहां बीएलओ द्वारा फार्म 6 प्राथमिकता पर भरवाए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए है कि अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्रों के बीएलओ एवं सुपरवाइजर को क्षेत्र में भेज कर इस कार्य में लगाएं। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार मौजूद रहे।