कांग्रेस ने हमेशा मानवता की राजनीति की है सांसद आज़म खान के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नही:ओमकार सिंह

b940a216-726f-4806-a9b4-d7964052b3e0
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

अंडरग्राउंड बिजली केबिल बॉक्स की जांच कर कार्यवाही की मांग: कांग्रेस

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बदायूं। आज जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शफी अहमद के नेतृत्व में भाजपा सरकार में सांसद आजम खान के साथ किये जा रहे अवमानिय व्यवहार एवम जनपद में हो रहे अंडरग्राउंड केबिल बॉक्स से हो रही दुर्घटना के विरोध में आज कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम राजस्व श्री अमर बहादुर सिंह को सौपा इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश का एक बेहद पढ़ा लिखा विद्वान नेता जिसने शिक्षा से लेकर सामाजिक न्याय और समाजवाद तक अपनी जी जान लगा दी, पूरी उम्र लगा दी, जिनके चेहरे पर तेज, आवाज में जोश और व्यवहार में विनम्रता का भाव सदैव दिखता रहा है, ऐसे जमीनी नेता एवम सांसद आजम ख़ान साहब को सत्ताधीशों ने आज क्या हालत बना रखा है, प्रज्ञा को जमानत मिल सकती है, चिन्मया नंद जमानत रिहा हो सकते हैं, अमितशाह जमानत पर राजनीति कर सकते हैं मगर राजनीति द्वेष के शिकार एक मुस्लिम नेता जिसने जीवन पर्यंत कभी हिन्दू मुस्लिम में फर्क नहीं किया हो उसके साथ इतना सौतेला व्यवहार हृदय को बेहद चोट पहुंचाने वाली बात है, ऐसे हालत में उन्हें जेल से रिहा कर उनके परिवार के साथ भेजना चाहिए था? अगर स्वास्थ्य कारणों से उनके जान को कोई खतरा होता है तो इसे एक राजनीतिक षणयंत्र की संज्ञा दी जानी चाहिए। इस अवसर पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शफी अहमद ने कहा कि हम कांग्रेसजन मांग करते हैं कि ऐसे मामलों में मानवीय पक्ष का सज्ञान लिया जाना चाहिए, एवम सांसद आज़म खान साहब को जल्द से जल्द रिहा किया जाए राजनीति की चक्की में किसी इंसान को इस तरह नहीं पिसा जाना चाहिए।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सुरेश राठौर, धर्मवीर सिंह, अल्पसंख्यक विभाग जिलाध्यक्ष बफ़ाती मियाँ ने कहा कि पूरे शहर में केबिल बॉक्स खुले पड़े हैं अंडरग्राउंड केबल के तार सड़कों पर फैले हैं अक्सर केबल बॉक्स पर करंट फैल जाता है केबिल बॉक्स पर ढक्कन नहीं लगाए गए और ना केबिल बॉक्स पर खतरे का निशान लगाया गया ताकि जनता उससे दूरी बना सके जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव रहीम दाद खान, बाबू चौधरी, सचिव फरहान हुसैन, जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष एराज चौधरी ने कहा बदायूं शहर में अंडरग्राउंड केबिल बॉक्स में करंट लगने के कारण जानवर तड़प तड़प कर मर चुके हैं पिछले साल मोहल्ला नई सराय में एक गरीब मजदूर की अंडरग्राउंड केबिल की मरम्मत करते समय जान चली गई हाल में 15-07- 2021 को केबिल के करंट लगने से बदायूं जिले के एक महत्वपूर्ण शिक्षक एच एन सिंह की जान चली गई जिससे पूरे शहर की जनता में बेहद आक्रोश है लगातार दो दिन से प्रमुख अखबार अमर उजाला ,दैनिक जागरण, हिंदुस्तान में अंडरग्राउंड केबल के खिलाफ प्रमुखता से खबरें छप रही हैं इस अवसर पर जाबिर हुसैन, ब्लॉक अध्यक्ष उझानी राम बहादुर शाक्य ने कहा कि हम मांग करते है बदायूं शहर में जब तक मानक के अनुरूप अंडरग्राउंड केबिल का काम नहीं हो जाता तब तक शहर में अंडरग्राउंड केबिल से बिजली की सप्लाई बंद करा दें ताकि भविष्य में शहर की जनता को जान माल का नुकसान ना हो सके और बेजुबान जानवर भी बेवक्त ना मर सके।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights