राजकीय महाविद्यालय में वर्षा जलसंचयन एवं जलसंरक्षण के प्रति एनएसएस स्वयंसेवियों ने ली शपथ

c693fc3b-487f-47a3-b3d1-a3d268ed1191
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा छात्र-छात्राओं को जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन के प्रति शपथ दिलाकर जागरूक किया गया।
एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने सभी छात्र छात्राओं को वर्षा जल के संचयन एवं जल संरक्षण हेतु जन जागरूकता अभियान को गति प्रदान करने के उद्देश्य से शपथ दिलाई।प्राचार्य डॉ अंशु सत्यार्थी ने कहा कि वर्तमान में किया गया जल का अपव्यय आने वाली पीढ़ी के लिए अभिशाप बन जाएगा। एनसीसी की प्रभारी डॉ श्रद्धा गुप्ता ने कहा कि प्राकृतिक जल स्रोतों एवं नदियों का सूखना तथा भूमिगत जल स्तर का घटना स्थाई रूप की प्राकृतिक आपदा है, जिसका सामना करने के लिए हम सभी लोगों को अभी से तत्पर रहना होगा। पुस्तकालय विज्ञान की प्रवक्ता शशि प्रभा ने कहा कि भौतिकतावादी जीवन शैली के कारण जल का अत्यधिक दुरुपयोग हो रहा है।
इस अवसर पर डॉ संजीव राठौर,डॉ सतीश सिंह यादव,डॉ राजधारी यादव,डॉ नीरज कुमार,डॉ दिलीप कुमार वर्मा,डॉ सचिन राघव,संजीव शाक्य,सान्या गुप्ता,शैलवी चौहान, शिवलिका,छवि पटेल,रोहित यादव, सुंदरम श्रीवास्तव,तान्या श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights