ऑल इंडिया ज्वैलर्स एसोसिएशन ने डाक्टरेट पीएचडी की मानद उपाधि मिलने पर पत्रकार शरद शंखधार को सम्मानित किया
बदायूं। ऑल इंडिया ज्वैलर्स एसोसिएशन ने आज sks24news network के प्रधान संपादक शरद शंखधार का फूलमाला एव पटका पहना कर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर अभिनन्दन किया। उन्हें हिंदी पत्रकारिता की 38 वर्षों तक निरन्तर सेवा करने पर अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी द्वारा डाक्टरेट पीएचडी की मानद उपाधि मिलने पर उनका वैभव लान में आयोजित नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में यह भव्य अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी थे।आल इंडिया ज्वैलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र महाजन ने कहा वरिष्ठ पत्रकार शरद शंखधार ने जिले का नाम रोशन किया है,हम सभी को इन पर नाज है।

उन्होंने कहा कि हम सभी इनकी सादगी,निष्पक्षता,निर्भीकता का सम्मान करते है। वरिष्ठ पत्रकार शरद शंखधार को 38 वर्षों तक हिंदी पत्रकारिता की सेवा करना और वर्तमान में भी सक्रिय रहने पर अमेरिका की यूनिवर्सिटी ने डाक्टरेट पीएचडी की मानद उपाधि देकर हम सभी का भी मान सम्मान बढ़ाया है। कहा सम्पूर्ण जिले को भी बहुत खुशी है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार शरद शंखधार ने 38 वर्षों तक सात राज्य और 25 जनपदों में रह कर हिंदी की सेवा की है। हिंदी की 18 राष्ट्रीय व प्रान्तीय स्तर के समाचार पत्र व पत्रिकाओं में विभिन्न पदों पर रहते हुए हिंदी की सेवा की। उनके एक हजार से अधिक हिंदी में लेख, कहानी,फीजर, निबंध,कविता,समालोचना, यात्रा संस्मरण आदि प्रकाशित हो चुके है। निरन्तर हिंदी की सेवा करना और वर्तमान में भी सक्रिय रहना बहुत बड़ी बात है। कहा अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी द्वारा शरद शंखधार को डाक्टरेट पीएचडी की मानद उपाधि देना उनकी ही नही बल्कि पूरे जनपद की बड़ी उपलब्धि व खुशी की बात है। इस मौके पर ऑल इंडिया ज्वैलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी,सदस्य व शहर के सभी प्रमुख सराफा व्यवसायी मौजूद थे।













































































