बदायूं।। नवरात्रि उत्सव का आयोजन गिंदो देवी महिला महाविद्यालय की ओर से प्राचार्या प्रो. सरला देवी चक्रवर्ती के निर्देशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत डांडिया, गरबा एवं भक्ति संगीत आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घघाटन मां सरस्वती के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से किया गया। प्राचार्या महोदया ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा नवरात्रि के इस अवसर पर नृत्य एवं संगीत का आयोजन पूरे देश में हो रहा है, इसका मुख्य उद्देश्य डांडिया एवं गरबा कोई साधारण नृत्य कार्यक्रम नहीं बल्कि यह देवी दुर्गा की आराधना के लिए किया जाने वाला भक्तिपूर्ण लोकनृत्य है, जो जीवन के चक्र और देवी की असीम शक्ति का प्रतीक है। गायन प्रतियोगिता में अमन पांचवें सेमेस्टर की छात्रा को प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान साक्षी प्रथम सेमेस्टर, द्वितीय स्थान प्रथम सेमेस्टर की नैना को प्राप्त हुआ। नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम सेमेस्टर की भूमि को प्रथम स्थान, बीनू एवं मुस्कान को संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान तथा रिया एवं सृष्टि को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।सांस्कृतिक समिति की ओर से डॉ इति अधिकारी द्वारा कार्यक्रम का संचालन तथा डॉ शिल्पी तोमर, डॉ निशा साहू, डॉ वंदना वर्मा सहित प्रोफेसर इंदु शर्मा, डॉ शुभी भसीन, डॉ उमा सिंह गौर, डॉ सोनी एवं डॉ प्रीति उपस्थिति रही।