बरेली। बरेली के बिथारी ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय नत्थू रमपुरा में संयुक्त राष्ट्र बाल कोष की योजना “मीना” को सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है जिसमें बच्चों को नैतिक शिक्षा , भारतीय पारंपरिक ज्ञान व आत्मीयता, एकता हमारे पास हो व वैमनस्य के जीवन में कोई स्थान न हो जिसकी शिक्षा बच्चों को मीना की कहानियों के माध्यम से दी जाती है। शैक्षिक सत्र 2025- 26 के लिए मीणा का जन्मदिन मनाया गया। यू पी एस नत्थू रामपुरा की शिक्षिका नीलम सक्सेना ने प्रोग्राम संचालित किया और बच्चों के पसंदीदा पात्र मीना का जन्मदिन मनाया गया जिसमें कक्षा 7 की सबसे होनहार छात्रा दीक्षा को मीणा रोल मॉडल बनाया गया और पावर एंजल के रूप में शिवा, रेणुका व रिया को चुना गया स्कूल के समस्त शिक्षकों ने आशीर्वाद दिया साथ ही स्कूल के सभी बच्चों ने मीना को उपहार भी दिए। समिति का संचालक नीलम सक्सेना ने इसके सफल आयोजन के लिए सबका धन्यवाद व्यक्त किया इस दौरान समस्त स्टाफ , शिक्षक व छात्र छात्राएं मौजूद रहे।