एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई

WhatsApp Image 2025-09-25 at 6.45.34 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। भारतीय जनसंघ के संस्थापक और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती दीनदयाल पुरम स्थित पार्क में आयोजित की गई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति विचार मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लोकतंत्र रक्षक सेनानी वीरेंद्र कुमार अटल ने विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय उपाध्याय जी के जीवन का अंतिम भाषण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा बरेली मेंआयोजित शीत शिविर में हुआ था। वह भारतीय जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के बावजूद भी ट्रेन के तीसरी श्रेणी की बोगी में बैठकर बरेली आए थे। उनका मानना था कि देश के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी सरकारी सुविधाओं का लाभ मिलना चाहिए। यही कारण रहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों द्वारा उनके संदेश का अनुसरण किया जा रहा है। मंच के अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि भविष्य में पंडित दीनदयाल जी की जयंती और पुण्यतिथि पर बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर महामंत्री इंद्रदेव त्रिवेदी ने कहा कि 11 फरवरी 2026 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के संस्मरणों की एक पुस्तक का लोकार्पण इसी पार्क में किया जाएगा। कार्यक्रम में डॉक्टर सुरेश रस्तोगी, डॉ वीरेंद्र कुमार , अशोक कुमार उपाध्याय, प्रवीण भारद्वाज, विशाल शर्मा, ने भी विचार व्यक्त किया। मंच के सभी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर मंच द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। संचालन इंद्रदेव त्रिवेदी ने किया और सभी के प्रति प्रवीण भारद्वाज ने आभार व्यक्त किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights