बरेली । फतेहगंज पश्चिमी आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत थाना परिसर में शनिवार को शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ हाईवे आशुतोष शिवम ने की। इस दौरान थाना प्रभारी अभिषेक सिंह व चौकी प्रभारी अनूप सिंह भी मौजूद रहे। बैठक में कस्बे के सम्मानित नागरिकों, जनप्रतिनिधियों व विभिन्न समुदायों के लोगों ने हिस्सा लिया। अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। साथ ही कहा गया कि त्योहारों के दौरान पुलिस प्रशासन हर स्तर पर मुस्तैद रहेगा। सीओ आशुतोष शिवम ने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की गड़बड़ी या असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि त्यौहार सभी के लिए खुशी का संदेश लेकर आते हैं, इसलिए सभी लोग शांति और सौहार्द के साथ इन्हें मनाएं।