पीलीभीत। जनपद के ग्राम मधवापुर निवासी सचिन सोनकर खाटू श्याम जी के पावन दर्शन के लिए रविवार को 200 किलोमीटर से अधिक लंबी पैदल यात्रा पर निकले।रवानगी के समय पूरे गाँव में भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम दिखाई दिया। श्रद्धालुओं ने जयकारों और मंगल ध्वनियों के बीच सचिन को शुभकामनाएँ दीं और उनकी यात्रा की सफलता की कामना की।ग्रामीणों का कहना है कि इतनी लंबी दूरी पैदल तय करने का संकल्प सचिन की गहरी आस्था और समर्पण का प्रतीक है। गाँव के लोग इस यात्रा को गाँव का गौरव मानते हुए भाव-विभोर दिखे।सचिन सोनकर की विदाई करने वालों में ग्राम प्रधान अन्नू अग्रवाल, सुनील अवस्थी, राहुल, रितेश, सचिन अग्रवाल