बदायूं। दिल्ली पब्लिक स्कूल में आज शूटिंग रेंज का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि सीओ गौरव उपाध्याय (बिल्सी) द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक ज्योति भारती, फाइनेंस डायरेक्टर आशीष सक्सेना, प्रिंसिपल शुभ्रा पांडे तथा वाइस प्रिंसिपल राजीव सामंतो की गरिमामयी उपस्थिति रही।कक्षा 5 से आगे के विद्यार्थियों को इस रेंज में 10 मीटर इंडोर राइफल एवं 10 मीटर इंडोर पिस्टल की प्रशिक्षण सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।प्राचार्या शुभ्रा पांडे ने इस अवसर पर कहा,इस शूटिंग रेंज में विद्यार्थियों को प्री-स्टेट, स्टेट, प्री-नेशनल और नेशनल स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा।” शूटिंग रेंज का प्रशिक्षण कोच आयुष द्वारा प्रदान किया जाएगा।शूटिंग रेंज का मार्गदर्शन करने वाले प्रशिक्षक आयुष स्वयं एक सिद्धहस्त निशानेबाज़ हैं। उन्होंने एनसीसी इंटर-डायरेक्टरेट शूटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अर्जित किया है और 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में तीन बार राष्ट्रीय स्तर पर ऑल इंडिया का प्रतिनिधित्व किया है। चार बार प्री-नेशनल और सात बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके आयुष न केवल एक सफल खिलाड़ी हैं, बल्कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (NIS) से प्रमाणित प्रशिक्षक भी हैं। अब वे अपने अनुभव और विशेषज्ञता से डीपीएस बदायूं के विद्यार्थियों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प लिए हुए हैं।विद्यालय परिवार को विश्वास है कि इस पहल से विद्यार्थियों में खेल के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा तथा वे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन करेंगे।