बरेली। सक्षम संस्था (RSS का आनुषंगिक संगठन) ने कृष्णलीला स्थल स्थित कार्यालय में अष्टावक्र जयंती का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष वेद प्रकाश कातिव, जिलाध्यक्ष ए.एल. गुप्ता एवं सुरेश चंद्र मिश्रा ने ऋषि अष्टावक्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।सक्षम की प्रांत सह महिला प्रमुख किरण सक्सेना व कुसुम लता ने सक्षम गीत प्रस्तुत कर माहौल को भावपूर्ण बना दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ए.एल. गुप्ता ने सभी को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया।मुख्य अतिथि वेद प्रकाश कातिव ने ऋषि अष्टावक्र के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अष्टावक्र दिव्यांग होते हुए भी महान विद्वान ऋषि थे। उनका जीवन इस बात का संदेश देता है कि दिव्यांगता अभिशाप नहीं, बल्कि दृढ़ संकल्प और विद्या से किसी भी शिखर तक पहुँचा जा सकता है।कार्यक्रम में सक्षम संस्था द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांगों को अष्टावक्र सम्मान प्रदान किया गया। सम्मानित व्यक्तियों में बैंक ऑफ बड़ौदा के रितेश, यूको बैंक की भूतपूर्व प्रबंधक मंजू कपूर, बलिया निवासी दिव्यांग व्यापारी विनोद कुमार गुप्ता, क्रिकेट खिलाड़ी योगेश कुमार और LIC एजेंट विवेक कुमार शामिल रहे। सभी को शॉल और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर संस्था के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अखिलेश सक्सेना, अविनाश, अनुराग मिश्रा, प्रीति सक्सेना, मंजू लता, आशिमा गुप्ता, रचना सक्सेना आदि मौजूद रहे।