जिला बस ऑपरेटर यूनियन ने पालिका अध्यक्ष को शहर में टेंपो स्टैंड निर्धारण करने को सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Image 2025-09-22 at 4.57.41 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार जिला बस ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में बस ऑपरेटर्स ने बदायूं में हर चौराहे से सवारी भर रहे टेंपो के लिए स्टैंड पूर्व की तरह निर्धारण करने की मांग की।
ज्ञापन देते हुए जिला बस आपरेटर यूनियन के अध्यक्ष ओमकार सिंह ने नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती फातिमा रज़ा को बताया कि 16 जून 2025 को एक ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया था जिसमें शहर में चल रहे टेंपो हर चौराहे से सवारी भर रहे हैं जिस से यातायात अवरूद्ध हो रहा है तथा बस वालों को भी आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है यह शिकायत मुख्यमंत्री के पोर्टल पर भी डाली गई थी जिसकी प्रतिलिपि संभागीय परिवहन अधिकारी को भी दी गई थी उक्त ज्ञापन के जवाब में संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा संलग्न पत्र जारी किया गया है इसमें कि कहा गया है कि शहर में स्टैंड निर्धारण करने का अधिकार केवल नगर पालिका को ही है पूर्व में भी नगर पालिका परिषद बदायूं इन टेंपो का स्टैंड निर्धारण किया था बदायूं उसावा उसैहत ककराला जाने वाले टेंपो का स्टैंड मंडी समिति , बरेली बिनावर जाने वालों का स्टैंड नवादा, दातागंज जाने वालों का स्टैंड दातागंज चौराहे से आगे, उझानी कादर चौक जाने वालों का स्टैंड लालपुल से आगे के पुल के पास था उन्होंने कहा कि या तो आप पुराने स्टैंड को ही विधिवत चलने का आदेश पारित करें अथवा अन्यत्र इनका स्टैंड नियत करने की कृपा करें, जिससे कि लोगों को यातायात की सुविधा हो तथा हम बस वालों को आर्थिक क्षति भी न उठानी पड़े।
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती फातिमा रज़ा ने आश्वासन दिया की जल्दी अधिकारियों से बात कर शहर में टेंपो स्टैंड का निर्धारण किया जाएगा।ज्ञापन देने वालों में बस ऑपरेटर यूनियन के महासचिव मुशाहिद खां पप्पू फारुकी, उपाध्यक्ष भारत गुप्ता उपाध्यक्ष राम गुप्ता, प्रेमपाल ,श्याम कुमार सिंह शराफत हुसैन, हसन खान, विनोद कुमार ,मिंटू गुप्ता, नरेंद्र सिंह ,नेत्रपाल सिंह, कामेश यादव आदि बस ऑपरेटर्स उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights