बरेली। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ बरेली की ओर से बरेली इंस्टिट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान परशुराम व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। महानगर अध्यक्ष आभा तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अंजू अग्निहोत्री का भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर डॉ. सुषमा दीक्षित को जिलाध्यक्ष, डॉ. निशा शर्मा को जिला महामंत्री, डॉ. सुनीता जोशी को जिला उपाध्यक्ष, अंजना मिश्रा को जिला सचिव एवं गायत्री शर्मा को प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़कर संगठन को सशक्त बनाया जाएगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय एडवोकेट ने नई टीम को आशीर्वाद देते हुए कहा कि जब-जब समाज पर संकट आया है, तब-तब नारी शक्ति ने आगे आकर समाज को बचाया है। वर्तमान समय में भी ब्राह्मण समाज पर हमले और अन्याय बढ़ रहे हैं, गाजीपुर और हमीरपुर की घटनाएं इसका उदाहरण हैं। ऐसे में समाज को संगठित होकर सामना करना होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि श्रीमती अंजू अग्निहोत्री व डॉ. सुषमा दीक्षित के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयां हासिल करेगा। स्वागत करने वालों में इंदु शर्मा, मनीषा पाठक, रचना पांडेय, कल्पना शर्मा, रजनी बाजपेयी, गजेंद्र पांडेय, कौशल सारस्वत, महेश पाठक एडवोकेट, रविन्द्र नाथ द्विवेदी, नवल किशोर त्रिपाठी, अंकुर अग्निहोत्री, बिमल वशिष्ठ, अमित तिवारी, मनीता अग्निहोत्री व एकता मिश्रा आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा ने किया। अंत में संस्थान के चेयरमैन डॉ. सुबोध दीक्षित ने आभार व्यक्त किया।