बरेली। थाना फरीदपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो शेयर कर हिंदू नरसंहार की धमकी देने और पाकिस्तान समर्थक टिप्पणी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। दिनांक 12 सितम्बर को सोशल मीडिया एक्स (पूर्व ट्विटर) पर Sameer Khan @khans189615 नामक हैंडल से एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में बाराबफात जुलूस के दौरान पुलिस हटाने पर नरसंहार की धमकी दी गई और पाकिस्तान के प्रति प्रेम जताया गया। यह पोस्ट @realprabhatiam हैंडल से री-ट्वीट होने पर तेजी से फैली और स्थानीय हिंदू समुदाय में आक्रोश फैल गया। लोगों ने वीडियो पोस्ट करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रकरण की जानकारी पर थाना फरीदपुर पुलिस ने जांच शुरू की। विवेचना में यह हैंडल सगीर उर्फ बागी पुत्र अलीमुद्दीन निवासी मोहल्ला मिर्धान, कस्बा फरीदपुर का पाया गया। उनि जसवीर सिंह की तहरीर पर मुकदमा संख्या 741/25 धारा 353(2) बीएनएस दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक दयानन्द शर्मा को सौंपी गई। गिरफ्तारी व बरामदगी प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त के घर मोहल्ला मिर्धान में दबिश दी। अभियुक्त सगीर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में उसके पास से एक वीवो कंपनी का बैंगनी रंग का मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में कबूलनामा अभियुक्त ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने गलतीवश उक्त वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। उसने आगे से ऐसा न करने की बात कही। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम , उप निरीक्षक दयानन्द शर्मा , कांस्टेबल अक्षय कुमार मौजूद थे।