उझानी में नवरात्र में मीट की दुकानें बन्द कराने को विश्व हिन्दू परिषद ने सौंपा ज्ञापन
उझानी ।विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष अरविन्द शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को दो ज्ञापन सौंपें । ज्ञापन के तहत कार्यकर्ताओं ने कहा कि कल दिनाँक 22 सितम्बर से नवरात्रि का पावन पर्व प्रारम्भ होने जा रहा है नगर में मंदिरों जैसे भूतेश्वर मन्दिर के पास मीट की दुकान,बिजली हाईडिल के सामने अंडा ब्रिकेता,शनि मन्दिर कश्यप पुलिया पर स्थित मच्छी बाजार,काली मन्दिर अयोध्यागंज के पास मीट की दुकान, रिलायंस पैट्रोल पम्प के सामने मंदिर के पास नॉनबेज बिरयानी की दुकान की दुकानें हैं जो नवरात्रि के पावन पर्व पर भी खुली रहती हैं जिससे मन्दिर में आने व जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है इसे बन्द करने के लिए शाशन आदेश भी है लेकिन यह लोग शाशन आदेश को दरनिकार करते हुए नवरात्रि के पावन पर्व पर भी अपने अपने प्रतिष्ठान खोलते हैं तथा नगर के रामलीला मैदान में आरम्भ होने वाली रामलीला के स्टेज पर जहाँ एक तरफ दिन में प्रभु राम व कृष्ण की लीलाओ का दर्शय दिखाया जाता है वहीं दूसरी ओर रात्रि कालीन में उसी स्टेज पर अश्लीलता भरे नर्तिकीयों के नृत्य कराए जाते हैं तथा रामबारात में इन नर्तकियों का एक ठेला भी निकालते हैं जो कि निंदनीय है गत वर्ष रामलीला स्टेज पर रामलीला अध्यक्ष ने अश्लीलता भरे नृत्य कराए थे जिसकी हमारे कार्यकर्ताओं ने भयंकर विरोध प्रकट कराते हुए उसे बन्द कराया था । इस्पेक्टर क्राइम गुड्डू सिंह ने कार्यकर्ताओं के ज्ञापन लेते हुए आश्वस्त किया कि वह उनकी मांगों को ध्यान में रखते हुए शहर में मन्दिरों के आस पास में खुलने वाली मीट की दुकानों को बन्द कराएंगे तथा रामलीला स्टेज पर अश्लील नृत्य न हो इसके बारे रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों को भी आदेशित करेंगे। इस अवसर पर गगन सक्सेना, अंकित राणा, शिवम पण्डित,नमन सैनी, राहुल वार्ष्णेय,गोविंद शर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे !













































































