सपनों की उड़ान हेतु पैदा करें जज्बा : स्वामी चिन्मयानंद

WhatsApp Image 2025-09-21 at 4.26.44 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

शाहजहांपुर।।अपने सपनों को साकार करने के लिए विद्यार्थियों को अपने दिलोदिमाग में एक जज्बा पैदा करना चाहिए और इसके साथ ही अपने लक्ष्य के प्रति सतत रूप से जागरूक रहना चाहिए। महज डिग्री ही किसी योग्यता का पैमाना नहीं होती अपितु अपने अंदर योग्यता होने से कई डिग्रियां हासिल की जा सकती हैं। उपर्युक्त उदगार मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में विज्ञान संकाय के दीक्षारंभ कार्यक्रम में विद्यार्थियों को उदबोधन देते हुए व्यक्त किये। उन्होंने आगे कहा कि विद्यार्थियों को उम्र के इस चरण में पुस्तक, प्रयोगशाला एवं अध्यापक तीन ही संसाधनों पर केंद्रित रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का भविष्य उनके स्वयं के हाथों में है। विज्ञान का विद्यार्थी समाज, परिवार एवं राष्ट्र को प्रगति की एक नई दिशा दे सकता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


कॉलेज के सचिव डॉ अवनीश मिश्र ने कहा कि विज्ञान और प्रयोग का नितांत गहरा संबंध है। विद्यार्थियों को प्रत्येक सिद्धांत प्रयोग की कसौटी पर कसने के उपरांत ही आत्मसात करना चाहिए। प्राचार्य प्रो आर के आजाद ने सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महाविद्यालय उनकी शैक्षणिक प्रगति हेतु सतत रूप से तत्पर है। कार्यक्रम में विषय स्थापना एवं स्वागत भाषण विज्ञान संकाय के अध्यक्ष डॉ आलोक कुमार सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विगत सत्र में विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। भौतिकी विभागाध्यक्ष शिशिर शुक्ला के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन डॉ संदीप अवस्थी ने किया। कार्यक्रम में डॉ संदीप दीक्षित, हर्ष पाराशरी, डॉ रजत कुमार सिंह, डॉ राजेश सक्सेना, चंदन गोस्वामी, अमित कुमार, सत्येंद्र कुमार सिंह, सुमित त्रिवेदी, अनामिका शुक्ला आदि का विशेष सहयोग रहा।

ये मेधावी हुए सम्मानित

बी.एससी. द्वितीय सेमेस्टर- कनक यादव
बी.एससी. चतुर्थ सेमेस्टर- यशी मिश्रा
बी.एससी. षष्ठम सेमेस्टर- जागृत पाल

एम.एससी. (भौतिकी) द्वितीय सेमेस्टर- मोनिका वर्मा
एम.एससी. (भौतिकी) चतुर्थ सेमेस्टर- आकांक्षा वर्मा
एम.एससी. (रसायन) द्वितीय सेमेस्टर- आकांक्षा यादव
एम.एससी. (रसायन) चतुर्थ सेमेस्टर- दिव्या वर्मा
एम.एससी. (गणित) द्वितीय सेमेस्टर-अंजली रस्तोगी
एम.एससी. (गणित) चतुर्थ सेमेस्टर- प्रिया तिवारी

बी.सी.ए. द्वितीय सेमेस्टर- आद्रिका शुक्ला
बी.सी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर- विशू सक्सेना
बी.सी.ए. षष्ठम सेमेस्टर- खुशी यादव एवं खुशी सक्सेना

पीजीडीसीए- प्रद्युम्न मिश्रा

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights