कूड़ेदान लगाए, सफाई भूले जिम्मेदार, गांव जगत में गंदगी का अंबार

WhatsApp Image 2026-09-17 at 3.49.39 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। ब्लॉक जगत के गांव जगत में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर जिम्मेदारों के दावों की जमीनी हकीकत पर सवाल उठ रहे हैं। गांव में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाने के उद्देश्य से जगह-जगह कूड़ेदान तो स्थापित करा दिए गए, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि इनकी नियमित सफाई और कचरा उठाने की व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हालत यह है कि कूड़ेदान कचरे से पूरी तरह भर चुके हैं और अब गंदगी आसपास की सड़कों तक फैलने लगी है।ग्रामीणों के अनुसार, गांव में कूड़ेदान लगाए जाने के बाद से अब तक उनकी सफाई नहीं कराई गई है। लंबे समय से कचरा जमा होने के कारण कूड़ेदानों से दुर्गंध उठ रही है और आसपास का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। कचरा सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर फैलने से लोगों को आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गांव निवासी आशीष शर्मा ने बताया कि कूड़ेदानों की नियमित सफाई नहीं होने से चौबीसों घंटे दुर्गंध आती रहती है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों और राहगीरों को हो रही है। दुर्गंध के कारण लोगों को मुंह पर कपड़ा रखकर वहां से गुजरना पड़ता है।ग्रामीणों का कहना है कि कचरा लंबे समय तक जमा रहने के कारण मच्छर और मक्खियां भी पनप रहे हैं। इससे संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से कूड़ेदानों की तत्काल सफाई कराने, नियमित कचरा उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने और गांव में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार इस समस्या का संज्ञान लेकर कब तक प्रभावी कार्रवाई करते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights