प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के खास उपलक्ष्य में आज पूरे जनपद में जिला प्रशासन और सम्मानित नागरिकों द्वारा कई जनकल्याणकारी और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सुबह 300 बेड हॉस्पिटल में विशाल रक्तदान शिविर के साथ दिन की शुरुआत हुई, जहाँ आम लोगों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। इसके बाद जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में भर्ती मरीजों तथा उनके तीमारदारों को फल और चॉकलेट की टोकरियाँ वितरित की गईं।शाम के समय जीआईसी ऑडिटोरियम में कामगार और श्रमिक साथियों के लिए फलाहार का आयोजन किया जाएगा, साथ ही मुख्यमंत्री के लाइव कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। शाम 7 बजे कलेक्ट्रेट, तहसील और विकासखंड परिसरों में दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इसके अलावा लेजर शो के जरिए भारत का मानचित्र प्रदर्शित कर देश की विकास यात्रा को दर्शाया जाएगा। “आज सुबह सबसे पहले हम सभी ने 300 बेड हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया। इसके पश्चात जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल पहुँचे, जहाँ अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों के बीच फल, चॉकलेट वितरण किया गया। इसके लिए फलों की टोकरियाँ तैयार की गई और सभी जरूरतमंद मरीजों एवं तीमारदारों को उनका वितरण किया गया।आज शाम जीआईसी ऑडिटोरियम में सभी कामगार और श्रमिक साथी एकत्रित होंगे। वहाँ उनके लिए फलाहार का वितरण किया जाएगा इसके बाद शाम 7 बजे कलेक्ट्रेट सहित जनपद के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, आवासीय परिसरों, तहसीलों और विकासखंडों में दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इस अवसर पर पूरे जनपद में प्रकाश की विशेष व्यवस्था की जाएगी। साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर तथा अन्य खुले स्थानों पर लेजर शो के माध्यम से भारत का मानचित्र प्रदर्शित किया जाएगा। इसके माध्यम से देश की विकास यात्रा और पिछले वर्षों में देश द्वारा हासिल की गई विभिन्न उपलब्धियों के बारे में आम जनमानस को जानकारी दी जाएगी