बरेली । थाना किला क्षेत्र के बाकरगंज बाल्मीकि बस्ती खड्ड के पास तेज आंधी पानी में दीवार गिरने से पांच लोग घायल हो गए घायलों को मोहल्ले की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया डॉक्टर वैभव शुक्ला ने घायलों को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। परिजनों ने बताया वाल्मीकि नई बस्ती के रहने वाले हैं सुबह तेज आंधी पानी आने से पड़ोसी की दीवार घर में गिर गई जिसमें 13 वर्षीय रनवीर , 6 वर्षीय आशु पुत्र पुत्र तन्नु , 18 वर्षीय तरु पुत्री राजकुमार , 15 वर्षीय वीरा पुत्री राजकुमार , 45 वर्षीय सोनिया पत्नी रघुवीर दब जाने से घायल हो गए। घायलों को परिवार वाले और पड़ोसी की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे डॉक्टर वैभव शुक्ला ने घायलों को तुरंत भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।