बरेली। महात्मा ज्योतिबा फूले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के बी.एड./एम.एड. विभाग में “हिंदी सप्ताह : भाषा के प्रति सम्मान और प्रेम का पर्व” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष प्रो. संतोष अरोरा एवं विभाग के शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। संचालन विभाति अग्रवाल व प्रदीप कुमार ने किया। कार्यक्रम में बी.एड. द्वितीय वर्ष की छात्रा मीनू पांडे ने कवियों के दोहों के माध्यम से हिंदी की महत्ता पर प्रकाश डाला, जबकि श्रेय रस्तोगी ने अंकल वान्या नाटक का दृश्य प्रस्तुत किया। प्रिंसी ने “हमारी जान है हिंदी, हमारी शान है हिंदी” पंक्तियों से हिंदी का महत्व व्यक्त किया। श्रुति वर्मा ने “बुद्धिजीवी हिंदी की गति बढ़ाएं, पर लड़कन को कॉन्वेंट में पढ़ाएं” जैसी पंक्तियों से अपने विचार साझा किए। एम.एड. द्वितीय वर्ष के छात्र उत्पल कुमार ने राम सेतु संवाद प्रस्तुत किया, वहीं बी.एड. प्रथम वर्ष के छात्र सुधांशु गंगवार।