उझानी।कोतवाली क्षेत्र के बरेली-आगरा हाइवे पर कछला पुल पर तेज रफ्तार दो ट्रकों की आमने-सामने की जबरदस्त ट्क्कर हो गई जिससे एक ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं टक्कर होने के बाद दूसरा ट्रक चालक मय ट्रक के फरार हो गया।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को एम्बुलेंस द्वारा नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
रविवार की रात कोतवाली क्षेत्र के बरेली-आगरा हाइवे पर कछला गंगा पुल पर तेज रफ्तार दो ट्रकों की जबरदस्त टक्कर हो गई।जिससे एक ट्रक का चालक जनपद एटा ग्राम मुनब्बरगढ़ निवासी सन्नी (23) पुत्र रोशनलाल गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं दोनों ट्रको की ट्क्कर के बाद एक ट्रक चालक मय ट्रक के फरार हो गया।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को ट्रक से बाहर निकालकर एम्बुलेंस द्वारा नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सको ने युवक की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया।