एनएसएस ने शहीद मंगल पांडेय की जयंती पर किया अंजीर व नाशपाती के पौधों का रोपण

2bb9b218-9e66-4f6f-865a-30658c84c09c
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में राष्ट्रीय सेवा योजना की तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम सेनानी शहीद मंगल पांडे की जयंती मनाई गई।इस अवसर पर फलदार पौधों का रोपण किया गया तथा गोष्ठी आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


कार्यक्रम अधिकारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल के नेतृत्व में स्वयसेविओं ने नाशपाती और अंजीर के पौधों का रोपण करने के पश्चात गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त किए।अध्यक्षता प्राचार्य डॉ अंशु सत्यार्थी ने किया।डॉ सत्यार्थी ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के बलिया में जन्मे मंगल पांडेय ने सबसे पहले अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बगावत कर स्वतंत्रता आंदोलन का मार्ग प्रशस्त किया था।अंग्रेज उनसे इतना डरते थे कि तय तिथि से 10 दिन पहले ही उनको फांसी दे दी। डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि भारत में आजादी की लड़ाई का पहली बार शंखनाद करने वाले अमर शहीद मंगल पांडेय का नाम इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए सुनहरे अक्षरों में लिख दिया गया है। राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता डॉ राजधारी यादव ने कहा कि मंगल पांडेय ने बर्बर अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध 1857 में क्रांति का बिगुल फूंक अपने बलिदान से सम्पूर्ण राष्ट्र में आजादी की नई चेतना का प्रसार किया।


रोवर लीडर डॉ नीरज कुमार ने शहीद मंगल पांडेय को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि 1857 की क्रांति से देश में पराधीनता के विरुद्ध संघर्ष में उनका सर्वोच्च बलिदान युगों-युगों तक आने वाली पीढ़ियों को देश सेवा के लिए प्रेरणा देगा।
इस अवसर पर डॉ बरखा,डॉ पवन कुमार शर्मा,विजेंद्र कुमार सिंह,ऋतिक कुमार सिंह,देवांश श्रीवास्तव,प्रशांत कुमार,एकता सक्सेना,आशीष कुमार, वीर बहादुर आदि उपस्थित थे

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights