शाहजहांपुर । स्वामी शुकदेवानन्द कॉलेज में आज बी0एड0 द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा शिक्षण सहायक सामग्री प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । जिसका शुभारम्भ मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद जी एवं प्रबंध समिति के सचिव डॉ० अवनीश मिश्र जी द्वारा फीता काटकर किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न शिक्षण विषयों से सम्बंधित शिक्षण सहायक सामग्री का निर्माण कर प्रदर्शन किया। जिसमें टी०एल०एम० के रूप में वर्किंग मॉडल, चार्ट एवं वास्तविक वस्तुओं आदि का प्रदर्शन किया गया । प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य शिक्षण अधिगम को रुचिकर और अधिक प्रभावशाली बनाना था। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो० (डॉ०) राकेश कुमार आजाद ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि ऐसी गतिविधियाँ छात्रों की सृजनात्मकता को बढ़ावा देती हैं एवं अधिगम को स्थायी बनाती हैं। प्रदर्शनी का आयोजन श्रीमती प्रिया शर्मा के संयोजन में हुआ । विभागाध्यक्ष प्रो० (डॉ०) मीना शर्मा ने प्रदर्शनी के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और प्रशिक्षुओं की मेहनत की सराहना की।इस अवसर पर शिक्षक शिक्षा विभाग के शिक्षकगण प्रो० (डॉ०) प्रभात शुक्ल, डॉ० विनीत श्रीवास्तव, डॉ० शैलजा मिश्रा, डॉ० राहुल कुमार, डॉ० अखिलेश तिवारी, डॉ० संजय कुमार, डॉ० ब्रज निवास, श्री अमित गुप्ता, श्री सौरभ मिश्रा, श्री राजीव यादव, श्री रोहित सिंह, श्री राम औतार सिंह, सुश्री रेनू बहुखण्डी, श्रीमती नेहा, डॉ0 प्रियंका शर्मा सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे ।