बरेली। सर्राफा व्यापारी विशाल मेहरोत्रा ने कान्हा गौशाला की भूसा सप्लाई को लेकर कुछ मीडिया माध्यमों पर प्रसारित खबरों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि उनका इस मामले से किसी भी प्रकार का कोई संबंध या संलिप्तता नहीं है। विशाल मेहरोत्रा ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति उनकी इस मामले में संलिप्तता का प्रमाण दे देता है, तो वह उसे 1 लाख रुपये का इनाम देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग फर्जी और भ्रामक खबरें चलाकर उनकी छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग बिना तथ्य के उनका नाम जोड़कर खबरें प्रसारित कर रहे हैं, उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा तथा आईटी एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों और भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें तथा सत्यापित जानकारी पर ही विश्वास करें।