बरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड सिद्धार्थ सिंह एवं राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव ने ग्राम गुरगावा निवासी धर्मेन्द्र सिंह को राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी यूथ बिग्रेड के पद पर नामित किया है। धर्मेन्द्र सिंह की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप, पूर्व जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव, पूर्व विधायक महिपाल यादव, पूर्व विधायक आर.के. शर्मा, अमित यादव, विधानसभा अध्यक्ष इंद्रपाल, विजेंद्र सिंह यादव, राजेंद्र यादव, जगन्नाथ सिंह यादव, नितिन यादव, मुन्ने यादव समेत अनेक नेताओं ने उन्हें बधाई दी।