बरेली। इज्जतनगर मंडल पर मण्डल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा, अपर मण्डल रेल प्रबंधक मनोज कुमार सहित सभी शाखा अधिकारियों ने भारत के महान इंजीनियर एवं भारत रत्न एम. विश्वेश्वरैया के चित्र पर माल्यार्पण कर आज ’इंजीनियर्स डे’ मनाया। ’इंजीनियर्स डे’ के अवसर पर शाखा अधिकारियों द्वारा पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से अपने विभाग से संबंधित तकनीकी कार्यकलापों की जानकारियाँ साझा की। इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा ने कहा कि वर्ष 1968 से भारत में प्रति वर्ष ‘इंजीनियर्स डे‘ का आयोजन किया जाता है एवं आज ही के दिन भारत के महान इंजीनियर एवं भारत रत्न एम. विश्वेश्वरैया का जन्म हुआ था। एम. विश्वेश्वरैया बाढ़ आपदा प्रबंधन और सिंचाईं तकनीक में माहिर सिविल इंजीनियर थे। एम. विश्वेश्वरैया ने आधुनिक भारत के बाँधों, जलाशयों और जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण में अहम् भूमिका निभाई थी।