बदायूँ ।नगर के बरेली मथुरा हाईवे पर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने अंग्रेजी शराब की दुकान पर अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। दुकान में रखे बिक्री के दो लाख रुपए की नकदी सहित 15 ब्रांडेड शराब की बोतल अज्ञात चोर ले उड़े। इस तरह की घटना से पुलिस की रात्रि गश्त पर सवालिया निशान लगना लाज़िमी है। जानकारी के अनुसार बरेली निवासी राजेश शर्मा की राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने शराब की दुकान है। बीते दिवस सेल्समैन बुर्रा फरीदपुर निवासी चरनसिंह व गौतम दुकान बंद कर घर चले गए। बताते हैं दुकान में तीन दिन की बिक्री के दो लाख रुपए थे। अज्ञात चोरों ने शटर को ऊपर कर अंदर प्रवेश कर लिया व ग्रिल काटकर अंदर पहुंच गये। वहां रखे दो लाख रुपए व 15 बोतल शराब की ले उड़े। बताते हैं कि दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी उन्होंने ऊपर कर दिए। शेखूपुर चौकी पुलिस ने दोनों सेल्समैन को पूछताछ के वास्ते गिरफ्त में ले लिया है। पुलिस का कहना है मामला संदिग्ध है इसलिए उन्हें हिरासत में लिया गया है!