बदायूं।। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा पंजाबी मोहल्ला में नवमी पातशाही श्री गुरु तेग बहादुर महाराज के 350 शहीदी समागम को समर्पित एक विशेष कीर्तन दरबार हुआ। जिसमें गुरुद्वारा साहब के हजूरी रागी परमजीत सिंह प्रभजोत सिंह के द्वारा कीर्तन गायन किया गया। उसके उपरांत अमृतसर साहब से विशेष तौर पर यहां पहुंचे हुए भाई हरविंदर पाल सिंह लिटिल वीर जी जो की बीवी कौला भलाई केंद्र अमृतसर से संबंधित है यहां पहुंच कर कीर्तन एवं कथा के द्वारा संगत को निहाल किया। इन्होंने आज के पंजाब के हालात के बारे में भी चर्चा की कि किस तरह पंजाब के अंदर बाढ़ के पानी के द्वारा नुकसान हुए हैं और संगत के साथ मिलकर अरदास करी कि वहां पर जिन लोगों के नुकसान हुए हैं उनको परमपिता परमात्मा शक्ति प्रदान करें ।आज के इस कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत रामलाल प्रदीप जुनेजा की ओर से गुरु का लंगर तैयार कराया गया। जिसको सभी संगत ने छका। गुरुद्वारा सब कमेटी के द्वारा आए हुए रागी जत्थे का सरोपा डालकर सम्मान किया गया और प्रदीप जुनेजा को भी सिरोपा प्रदान किया गया ।समूह साथ संगत ने गुरु का लंगर छका। अंत में गुरुद्वारा साहब के महासचिव ने आए हुए संगत का धन्यवाद किया