उझानी।।एपीएस इण्टरनेशनल स्कूल में आज पूर्व राज्यमंत्री विमिल कृष्ण अग्रवाल की माता की पुण्य तिथि पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वृक्षारोपण से पूर्व चैंयरपर्सन पूनम अग्रवाल निदेशक निलांशु अग्रवाल, निदेशिका नंदिता अग्रवाल ने स्व0 संतोष कुमारी अग्रवाल के चित्र पर मल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्वांजलि अर्पित की। वरिष्ठ शिचिक उषा खरे ने शांतिपाठ का वाचन किया तथा संचालित अंशु वर्मा ने संतोष कुमारी अग्रवाल के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट, उपप्रधानाचार्य मीनाक्षी शर्मा, शशि शर्मा तथा सभी शिक्षक व शिक्षिकाएँ उपस्थित थे। एक पेड़ माँ के नाम’ की स्मृति के अंतर्गत संतोष कुमारी अग्रवाल की स्मृति को चिर स्थायी बनाने के लिए निलांशु अग्रवाल तथा अन्य लोगों ने वृक्षारोपण किया। जिस प्रकार माँ जीवन पर्यंत अपने बच्चों को सदैव कुछ न कुछ देती रहती है, उसी तरह वृक्षह में भरपूर्ण ऑक्सीजन व सुंदर वातावरण देते है।