बदायूं में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ नेशिक्षकों को सर्विस में टेट अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन किया
बदायूं।।अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रव्यापी आवाहन पर आज राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ यूपी की बदायूं इकाई के सैकड़ों शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार सिंह को दिया गया।
जिला संयोजक दुष्यंत कुमार रघुवंशी ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा शिक्षकों की जिनकी सेवा अवधि 5 वर्ष से अधिक है उन्हें शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने के आदेश दिए गए है जबकि जब उनकी नियुक्ति हुई थी तब वह नियुक्ति की अहर्ता को पूर्ण कर चुके थे। प्रदेश में 2011 में शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू किया गया जिसमें इससे पूर्व की नियुक्ति में टेट को अनिवार्य नहीं माना था लेकिन इस आदेश से सभी शिक्षकों जिनकी सेवा अवधि 5 वर्ष से अधिक है टेट की अनिवार्यता घोषित की गई है जिससे पूरा शिक्षक समाज इस अव्यावहारिक आदेश के खिलाफ सदमे में है।जिला सह संयोजक प्रदीप गुप्ता ने कहा कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रव्यापी आह्वाहन पर आज जनपद बदायूं के साथ ही भारतीय गणराज्य के 780 जनपदों में एक साथ यह ज्ञापन दिया जा रहा है।सर्वोच्च न्यायालय के इस आदेश ने लाखों शिक्षकों के सेवा सुरक्षा एवं आजीविका को संकट में डाल दिया है इस संकट की घड़ी में प्रधानमंत्री से अपेक्षा की जाती है कि वह वैध नियमों के अंतर्गत नियुक्त अनुभवी शिक्षकों की सेवा सुरक्षा एवं गरिमा को सुनिश्चित करते हुए न्यायोचित समाधान करेंगे। जिला सह संयोजिका सोनी गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वाहन का यह प्रथम चरण है आगे जो भी निर्देश मिलेंगे उसके अनुसार विरोध एवं प्रदर्शन तब तक जारी जारी रहेगा जब तक शिक्षकों को न्याय नहीं मिल जाता। इस अवसर पर अंकुर कुमार,धीरज शर्मा,लखेंद्र सिंह राठौर,अनुराग गुप्ता,नंद किशोर पाठक,आदेश कुमार सिंह,मनोज कुमार,जितेंद्र सिंह,दिवाकर शर्मा,मुकुल राठौर, शुभम कुमार,हिमांशु सक्सेना,भानुप्रताप सिंह,जवाहर लाल,कृष्ण कुमार गौतम,सुधीर साहू , नंदिनी वरनवाल,रीता रानी,काजल दुबे, निहारिका रस्तोगी,आयुषी पाराशरी सहित ब्लॉक स्तरीय सभी पदाधिकारी एवं सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।













































































