बदायूं। आज केंद्रीय आवाह्न पर प्रांतीय निर्देशन पर शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पदाधिकारीयों के साथ एक बैठक कर प्रस्तावित वोट चोरी रोको हस्ताक्षर अभियान का प्रारंभ किया गया ।बैठक की अध्यक्षता शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने की ।कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव ओंमकार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष/ प्रवक्ता सुरेश राठौर भी उपस्थित रहे। कांग्रेस पदाधिकारीयों ने लावेला चौराहे के आसपास दुकानदारों से हस्ताक्षर अभियान फार्म पर हस्ताक्षर कर करवाएं, और उन्हें समझाया कि जो नाम हटाए जाते हैं और जो नाम बढ़ाए जाते हैं वोटर लिस्ट में उसकी सूची फोटो सहित पहले से ही सार्वजनिक रूप से प्रकाशित होनी चाहिए और जो प्रभावशाली लोग बीएलओ को घर बुलाकर अपने विरोधियों के नाम कटवाते हैं और अपने गलत नाम बढ़वाते हैं जबकि वह लोग कहीं और के रहने वाले होते हैं इस वोट चोरी को रोकने हेतु यह कार्यक्रम शुरू किया गया है और यह कार्यक्रम 15 अक्टूबर तक प्रत्येक दिन चलेगा सारे वोट चोरी हस्ताक्षर युक्त फॉर्म प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेज दिए जाएंगे। कार्यक्रम में शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नरेश पाल शर्मा, उपाध्यक्ष हरीश कश्यप, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक कश्यप श्रीमती आयशा बी, शहर कांग्रेस कमेटी के सचिव रवि यादव श्रीमती शिवा, नत्थू सिंह, प्रमोद कुमार राजपाल, मोहम्मद शोएब, रफीक अहमद आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।