नवागत बीएसए नवीन कुमार से राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की शिष्टाचार भेंट, शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की उठाई मांग

WhatsApp Image 2026-06-02 at 5.57.00 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (प्राथमिक संवर्ग) जनपद बदायूं की जिला इकाई एवं विभिन्न ब्लॉक कार्यकारिणियों के पदाधिकारियों ने मंगलवार को नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संगठन पदाधिकारियों ने बुके एवं माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।बैठक के दौरान जिला संयोजक दुष्यंत कुमार रघुवंशी ने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की वैचारिक पृष्ठभूमि तथा अखिल भारतीय एवं प्रदेश स्तर पर संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। वहीं जिला सह संयोजक प्रदीप कुमार ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के समक्ष रखते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। उन्होंने संगठन की ओर से यह भी आश्वासन दिया कि जिले में शिक्षकों द्वारा संचालित विभिन्न शैक्षिक एवं प्रशासनिक कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा कराने में पूरा सहयोग दिया जाएगा।
जिला सह संयोजिका सोनी गुप्ता ने महिला शिक्षिकाओं से संबंधित समस्याओं को उठाते हुए सीसीएल (चाइल्ड केयर लीव) एवं अन्य अवकाशों को निर्धारित समय सीमा के भीतर स्वीकृत किए जाने का अनुरोध किया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार ने संगठन के प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और शिक्षकों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष उझानी सुरेंद्र कुमार, वजीरगंज के धीरज शर्मा, अंबियापुर के मुकुल राठौर, इस्लामनगर के अनुराग गुप्ता, म्याऊं के सुखविंद्र यादव, सालारपुर के प्रदीप कुमार, कादरचौक के जितेंद्र कुमार तथा बिसौली के उमेश गंगवार सहित नारी शक्ति से नंदिनी वरनवाल, रीता रानी, काजल दुबे और गुंजन यादव उपस्थित रहीं। इसके अतिरिक्त विभिन्न ब्लॉकों के मंत्री, कोषाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights