बदायूं के युवा क्रिकेटरों का जलवा,चार खिलाड़ियों ने रणजी ट्रॉफी ट्रायल के लिए बनाई जगह

WhatsApp Image 2026-06-02 at 7.14.28 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जनपद के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए रणजी ट्रॉफी ट्रायल एवं अंडर-23 आयु वर्ग के लिए चयनित होकर जिले का गौरव बढ़ाया है। क्रिकेट ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चार खिलाड़ियों ने रणजी ट्रॉफी ट्रायल के लिए लखनऊ जाने का अवसर प्राप्त किया है।
रणजी ट्रॉफी ट्रायल के लिए चयनित खिलाड़ियों में बल्लेबाज अनुराग सोलंकी तथा मध्यम तेज गेंदबाज शुभम कुमार, अजय सिंह और सुधांशु शामिल हैं। इन खिलाड़ियों का चयन उनके बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।
वहीं अंडर-23 आयु वर्ग में जनपद के 11 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया गया है। बल्लेबाजों में प्रिंस यादव, अभिषेक सिंह, अनुराग सोलंकी, मोहम्मद अरशिक खान, राहुल यादव एवं दक्ष मिश्रा (विकेटकीपर) को जगह मिली है। इसके अलावा मध्यम तेज गेंदबाजों में संतोष कुमार, शुभम कुमार, अब्दुल जब्बार तथा अभिषेक कश्यप (लेफ्ट आर्म स्पिनर) और अनमोल को वरीयता दी गई है।
जिला क्रिकेट संगठन के सचिव संतोष बाबू शर्मा ने बताया कि चयनित खिलाड़ी जनपद स्तरीय ट्रायल में सफल होने के बाद अब इंटर जोन क्रिकेट ट्रायल में भाग लेंगे, जिसका आयोजन इकाना स्टेडियम, लखनऊ में किया जाएगा। यहां खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर अगले स्तर के लिए दावेदारी पेश करेंगे।
उन्होंने बताया कि बदायूं में आयोजित क्रिकेट ट्रायल में स्थानीय खिलाड़ियों के अलावा कानपुर ग्रीन पार्क, ग्रेटर नोएडा क्रिकेट अकादमी, चंडीगढ़ युवराज अकादमी, कैप अकादमी लखनऊ तथा जयपुर से भी युवा क्रिकेटरों ने भाग लिया था। कड़े मुकाबले के बीच बदायूं के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।
चयन की घोषणा के बाद संगठन के पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले में खेल प्रतिभाओं को नया उत्साह मिला है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights