बदायूं के जगत से लखनऊ तक प्रतिभा की उड़ान: मेधावी छात्रा सृष्टि राठौर हुईं सम्मानित, बढ़ाया जिले का गौरव

WhatsApp Image 2026-06-02 at 6.56.44 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जनपद बदायूं के विकासखंड जगत स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर की मेधावी छात्रा सृष्टि राठौर ने अपनी प्रतिभा का परचम लखनऊ में लहराकर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। लखनऊ के गोमती नगर स्थित ‘अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान-2026’ समारोह में सृष्टि राठौर को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।इस भव्य एवं गरिमामयी समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी तथा बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।सम्मान प्राप्त कर सृष्टि राठौर ने न केवल अपने माता-पिता और विद्यालय का गौरव बढ़ाया, बल्कि जनपद बदायूं एवं क्षेत्र का नाम भी प्रदेश स्तर पर रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से जिले के विद्यार्थियों को नई प्रेरणा मिली है।छात्रा का उत्साहवर्धन करने के लिए विवेकानंद विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अमित कुमार शर्मा भी समारोह में मौजूद रहे। उन्होंने सृष्टि की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है और अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।प्रधानाचार्य ने कहा, “सृष्टि राठौर ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता पूरे विद्यालय परिवार और क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।”लखनऊ से सम्मान प्राप्त कर जब सृष्टि राठौर अपने ग्राम पंचायत जगत पहुंचीं, तो समाजसेवी सुकपाल पाल के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों और ग्रामवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों, पुष्प वर्षा और फूल-मालाओं के साथ बेटी का अभिनंदन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने खुशी का इजहार करते हुए नृत्य किया और सृष्टि की उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के सम्मान से जोड़ते हुए उनका जोरदार स्वागत किया। समाजसेवी सुकपाल पाल ने कहा कि सृष्टि राठौर की सफलता क्षेत्र की सभी बेटियों के लिए प्रेरणा है और ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान समाज का कर्तव्य है।जैसे ही सृष्टि राठौर के सम्मानित होने की खबर बदायूं पहुंची, विद्यालय परिवार, शिक्षकों, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने मेधावी छात्रा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।सृष्टि राठौर की यह उपलब्धि साबित करती है कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी अपनी प्रतिभा और परिश्रम के दम पर बड़े मंचों तक पहुंच सकती हैं और जिले का नाम रोशन कर सकती हैं।सृष्टि राठौर को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights