बरेली। आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने कथा वाचको के भाषण पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जितने भी कथा वाचक है वो लोग आज कल मुसलमानो पर और मुस्लिम महिलाओं पर बड़े मेहरबान दिखाई देते हैं। मैं ऐसे लोगों से कहना चाहता हूं कि वो अपने धर्म का प्रचार व प्रसाण खूब करें, इस सम्बन्ध मे उनको अधिकार हासिल है, मगर उनको यह हक हासिल नही है कि मुसलमानो या मुस्लिम महिलाओं पर आपत्ति जतायें। मौलाना ने कहा कि इस्लाम में महिलाओं को बडा सम्मान दिया है, कुरान शरीफ मे महिलाओं के हुक़ूक़ और अधिकारो को लेकर पूरी एक सूरत मौजूद है। इस्लाम ने महिलाओं को सम्मान देते हुए कहा कि मां के पैरो तले जन्नत है। पैगम्बर ए इस्लाम ने मर्दों से कहा कि अपनी बीवीयो के साथ हुस्न ए सुलूक यानी अचछे व्यवहार के साथ पेश आओ। मौलाना ने कथा वाचको को कटघरे मे खड़ा करते हुए कहा कि आप अपने समाज के हितों और समाज के अंदर फैल रही बुराईयों के खिलाफ सुधार की बात नही करते, बल्कि मुस्लिम समाज की महिलाओं और उनकी शादी वीहा की बातें करते हैं। मैं सभी कथा वाचको से कहना चाहता हूं कि मुस्लिम समाज के घरो मे झाकने की कोशिश न करें, यहां पर जो मुस्लिम धर्म गुरु है वो मुस्लिम समाज के सुधार के लिए बराबर कोशिश करते रहते हैं।