डॉ. अनीस बेग की पीडीए सभा में दिखा जोश

WhatsApp Image 2025-09-15 at 11.39.00 AM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। बरेली आई एम ए में रविवार को पीडीए की एक भव्य सभा का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष शमीम खा सुलतानी ने की कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह रही और विशिष्ट अतिथि नेहा यादव रही कार्यक्रम का आयोजन चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ अनीस बेग जी ने किया, कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष प्रभारी 125 कैंट विधानसभा राजेश मौर्य, संचालक पंडित दीपक शर्मा रहे , गुरु प्रसाद काले,शुभलेश यादव,प्रमोद बिष्ट ,सरताज गजल अंसारी, शांति सिंह,रीना खान,दिनेश यादव,डॉ सुची,रणवीर जाटव, सुनील सागर ,सचिन आनंद,मिराज अंसारी ,हरिओम प्रजापति, नाजिम कुरैशी,सचिव गण हरिओम प्रजापति, नाजिम कुरैशी, ऋषी यादव,गजल अंसारी , वीना गौतम,रोहित राजपूत, जमुना प्रसाद मौर्या,समेत बड़ी संख्या मे नेता एवं महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे मुख्य अतिथि जूही सिंह ने कहा के पार्टी को मजबूत बनाना हे हमारा लक्ष्य होना चाहिए हमे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश जी के योजनाओं को जन जन तक पहुंचने का काम करना है जय अखिलेश तय अखिलेश के नारे के साथ अनीस बेग जिंदाबाद के नारों की गूंज रही सभा स्थल पर भारी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड रही माहौल नारों, तालियों और उत्साह से गूंज उठा। सभा को संबोधित करते हुए डॉ. अनीस बेग ने कहा कि पीडीए जनता की आवाज है और इसका मुख्य उद्देश्य आम आदमी की समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने कहा कि संगठन गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारी और नौजवान सभी वर्गों के हितों के लिए निरंतर संघर्ष करता रहेगा। डॉ. बेग ने अपने उद्बोधन में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए और भरोसा दिलाया कि पीडीए जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। उन्होंने कहा “हमारा लक्ष्य सिर्फ राजनीति करना नहीं, बल्कि समाज की बेहतरी और हर वर्ग की प्रगति सुनिश्चित करना है सभा में मौजूद प्रमुख वक्ताओं ने भी संगठन की नीतियों और भविष्य की रणनीति पर प्रकाश डाला। कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारे लगाकर डॉ. अनीस बेग का समर्थन जताया। पूरे आयोजन में एकता और जोश का माहौल देखने को मिला कार्यक्रम के अंत में डॉ. अनीस बेग ने सभी कार्यकर्ताओं और उपस्थित जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जनसमर्थन पीडीए की ताकत है और आने वाले समय में संगठन और मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा इस भव्य सभा ने साफ संकेत दिया कि पीडीए अब बरेली ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र में जन-आंदोलन की नई ऊर्जा के साथ काम करेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights