मथुरा-वृंदावन में यमुना ने मचाई तबाही: घर धराशायी, 8 भैंसों की मौत, 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

Screenshot 2025-09-09 181947
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

मथुरा-वृंदावन। में यमुना का रौद्र रूप डरा रहा है। रविवार रात यमुना का जलस्तर 167.67 मीटर पर पहुंच गया, जो अब तक सर्वाधिक है।  मथुरा और वृंदावन की कॉलोनियों के साथ ही जिले के 54 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। नगर निगम के अयोध्यानगर में आधी रात को बाढ़ के चलते एक मकान भरभराकर गिर गया। हालांकि फर्श धंसने के बाद ही घर में सो रहा पूरा परिवार बाहर आ गया था, जिसके चलते जनहानि नहीं हुई। वहीं रिफाइनरी गांव बाद में बाढ़ के पानी में डूबने से आठ भैंसों की मौत हो गई है।  बाढ़ के हालात हर गुजरते दिन के साथ और विकराल होते जा रहे हैं। रविवार रात को दो बजे के करीब यमुना का जलस्तर बढ़ा तो लक्ष्मीनगर क्षेत्र की आधा दर्जन कॉलोनियाें में पानी घुस गया। वहीं नौ गांवों में भी पानी घुस गया। जलस्तर बढ़ने से मथुरा के ईसापुर, अयोध्यानगर, लक्ष्मीनगर, हंसगंज, तिवारीपुरम समेत अन्य कई कॉलोनियों में पांच फीट तक जलभराव हो गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights